अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई(बिलासपुर)।
तलाई में वीरवार को मास्टर ट्रेनर नंद लाल शर्मा व बालकृष्ण शर्मा ने वोटरों को चुनाव वीवीपेट मशीन द्वारा वोटिंग करने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने नगर पंचायत तलाई के कई मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वोट डालते समय वीवीपेट मशीन से पता चल जाएगा कि उन्होंने जिस चुनाव चिन्ह का बटन दबाया था, उसी को वोट पड़ा। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर किसी भी मतदाता द्वारा डाली गई वोट की लिखित प्रिंट से जानकारी हासिल की जा सकेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत तलाई के अध्यक्ष बलदेव सिंह स्याल, उपाध्यक्ष लाला बृज लाल, तलाई ग्राम केंद्र भाजपा के अध्यक्ष आनंद शर्मा, नगर पंचायत के कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार पठानिया, बीएलओ विनोद कुमार व सुरेश कुमार, राज कुमार शर्मा, रामकृष्ण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।