फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएस ने कोटलू ब्राह्मणा में किया पुस्तकालय का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)।
मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी ने कोटलू ब्राह्मणा में 32 लाख की लागत से बनने वाले राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में पुस्तकालय, कला एवं शिल्प भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस भवन के बनने से बच्चों को स्कूली किताबों के अतिरिक्त अन्य शिक्षाप्रद पुस्तकें और कला एवं शिल्प के माध्यम से नए-नए प्रयोगों को करने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों का आह्वान किया कि वे बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दें ताकि बच्चों के भविष्य को संवारने के साथ-साथ बेहतर समाज का निर्माण भी किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूल मैदान में बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण किया जा चुका है। स्कूल की अन्य मांगों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के भवन के लिए 8.5 लाख रुपये स्वीकृत करवाएं गए हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने भूमि उपलब्ध करवा दी है। इसका निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा तथा कोटलू व दून में 2 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जा चुका है। जबकि दून संपर्क सड़क को पक्का करने लिए भी 10 लाख की राशि, हरिजन बस्ती के लिए पुली के निर्माण 10 लाख और सोहनी देवी सड़क को भी पक्का करने पर 30 लाख खर्च किए गए हैं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और महिला मंडल कोटलू बिदंड़ियां की महिला सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर प्रधान स्थानीय ग्राम पंचायत प्यार सिंह, प्रधान कांग्रेस कमेटी सूरत राम, उपप्रधान नागेंद्र कुमार, उपप्रधान कांग्रेस कमेटी कोटलू ब्राह्मणा पंडित कांशीराम, वार्ड सदस्य पवन शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता संजीव मल्होत्रा और मंडल कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष ओम प्रकाश सांख्यान, एसडीओ लोनिवि केके भारद्वाज, एसएमसी प्रधान रवि कुमार, मुख्याध्यापक राजेश कुमार पंचायती राज संस्थाओं के अन्य प्रतिनिधि और अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें