संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के 31 छात्र सैनिक स्कूल के लिए चयनित हुए हैं। सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा का परिणाम वीरवार को घोषित हुआ।
शिवा स्कूल के अथरवा, आराध्या शर्मा, शानवी, परगना, अक्षिता, अक्षज, अश्वनी, आरोही, तेजस, राघव कुंडी, कृतिका, सृष्टि, शानवी शर्मा, प्रियल, नव्या, अभिमन्यु, अर्जुन मेहता, क्रियांश, युवराज, मृदुल, अरात्रिका, काव्या, वतिका, कनिष्क, नक्ष, अनिरुद्ध, अरनव ठाकुर, वेदिका, आराध्या, स्वास्तिक और श्रद्धा ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अलावा कक्षा नवमी के कार्तिक चंदेल ने भी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने सभी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। स्कूल प्रबंधक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि शिवा इंटरनेशनल स्कूल हर तरह की प्रवेश परीक्षाओं के लिए छात्र और छात्राओं की तैयारी के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे चल कर यह सभी भविष्य में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दें।