संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी नगर स्थित मातृ आंचल भवन में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 31 दिव्यांगों का कृत्रिम अंगों के लिए आकलन किया गया। तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत ने लाभार्थियों को कृत्रिम अंग की रसीद वितरित की। कृत्रिम अंग तैयार होने पर द्वितीय चरण में वितरित किए जाएंगे। विशेषज्ञों की टीम में पीएंडओ अधिकारी पुनीत धर, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार, तकनीशियन गौरव कुमार, सुंदरम शामिल रहे। इस अवसर पर सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी अमित कुमार, नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र अरुण गौतम, रेडक्रॉस से अनीश ठाकुर, यशपाल उपस्थित रहे।