बिलासपुर। जिला में एक तरफ कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर लोग इसे मात देकर ठीक भी हो रहे हैं। सोमवार को जिले भर में 30 नए मामले सामने आए और 30 लोग इससे ठीक हुए हैं। जिले में वर्तमान में कोरोना के 143 सक्रिय मरीज हैं।जिले में सोमवार को 255 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 30 लोग संक्रमित पाए गए। सक्रिय मरीजों की संख्या 143 हो गई है। वहीं सोमवार को 30 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए। संक्रमित सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि काफी संख्या में लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। मरीजों को दवाइयां दी जा रही हैं। कोरोना गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन युक्त 60 बिस्तर को कोविड वार्ड भी बनाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लक्षण दिखाई देने पर कोविड जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना की टेस्टिंग बढ़ा रहा है।