संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोट कहलूर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति से 293 ग्राम भुक्की बरामद की है। जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस का एक दल गश्त करता हुआ मजारी में गुरुद्वारा के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति तेज कदमों से भागने लगा। पुलिस के जवानों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उससे 293 ग्राम भुक्की बरामद हुई। आरोपी की पहचान अच्छर सिंह निवासी गांव मथरा डाकघर खमेड़ा आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।