फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं में 23 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)। दरिद्र नारायण कल्याण समिति घुमारवीं की ओर से ग्राम पंचायत बरठीं में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। यह समिति का इस वर्ष का 11वां शिविर था। एम्स बिलासपुर रक्तदान केंद्र के सहयोग से आयोजित शिविर में 35 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 23 रक्तदान के लिए उपयुक्त पाए गए। महिलाओं ने भी शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ. नम्रता और डॉ. हंसराज के नेतृत्व में एम्स की टीम ने रक्त संग्रह किया। समिति पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समिति ने बताया कि अगला रक्तदान शिविर 23 अगस्त को भरेड़ी, हमीरपुर में आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें