पनोह में बीमारी की चपेट में आए पशु
एक दर्जन से अधिक पशु बीमार, नहीं खा रहे घास
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विकास खंड की ग्राम पंचायत फटोह के अधिकांश गांवों में किसानों के एक दर्जन से अधिक पालतू पशु रहस्यमय बीमारी की चपेट में आ गए हैं। पशुओं को सर्दी में पसीना आ रहा है। ग्रामीण प्रेमलाल, कृष्ण सिंह, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार सहित अनेक ग्रामीणों ने बताया कि उनके दुधारू पशु कुछ दिनों से घास नहीं खा रहे हैं, साथ ही उनके मुंह से झाग टपक रही है। इतना ही नहीं पशुओं के मुंह में छाले भी पड़ गए है । इस कारण पशुओं को चलने में परेशानी हो रही है। जो पशु दूध देते थे, उन्होंने दूध देना भी बंद कर दिया है। उपरोक्त ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने समय रहते पशु चिकित्सालय में भी कर्मचारियों और अधिकारियों को इस बारे सूचित किया था। इसके बाद उपचार के लिए घरों में चिकित्सकों की टीम पहुंची थी। उपचार के बाद भी पशुओं को कोई आराम नहीं मिला है। उधर, हरलोग पशु औषधालय डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। किसानों के पालतू पशुओं को नि:शुल्क टीके लगाए गए हैं। टीमें घर द्वार जाकर इन पशुओं की जांच कर रही है।
--------------------