बिलासपुर। उप्र लेखपाल संघ के तमाम कार्यकर्ता अध्यक्ष विनोद सक्सेना व मंत्री विनोद शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को एसडीएम डीएस गुप्ता से मिले। उन्होंने ज्ञापन देकर हड़ताल के बाद कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी दी तथा अब तक हुई कार्रवाई को खत्म कराने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया। इस मौके पर अवनीश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, नसीर अहमद आदि मुख्य थे।