बिलासपुर। एसडीएम बुधवार की दोपहर नगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, जो बेहद खराब मिला, जिसके प्रति उन्हेांने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने प्रधानाचार्य के बाबत जानकारी ली तो पता चला कि प्रधानाचार्य की जगह पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य हैं, जो गैरहाजिर हैं। उपस्थिति पंजिका के बारे बताया गया कि वह प्रधानाचार्य के पास है। एसडीएम के ज्यादा जोर देने पर बाद में उपस्थिति पंजिका मिल गई, जिसमें पांच अनुदेशक दर्ज थे, जो हाजिर पाए गए। छात्र संख्या भी कम मिली तो एसडीएम ने छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। बाद में प्रधानाचार्य पहुंच गए और देर से आने का कारण घरेलू कार्य बताया। इसके बाद एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय कायस्थान व कस्बा राजपुर का भी निरीक्षण किया, जहां सभी कुछ ओके मिला। एमडीएम भी मानक के अनुरूप पाया गया।