फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भाकियू की पंचायत बृहस्पतिवार को नबाबगंज गांव में हुई। पंचायत में ब्लाकाध्यक्ष मंजीत सिंह अटवाल ने कहा कि लेखपालों की हड़ताल से किसानों खासकर स्कूली बच्चों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसान खसरा लेने के लिए भटक रहे हैं और स्कूली बच्चे जाति, स्थायी आदि प्रमाणपत्रों के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्रों के अभाव में छात्र छात्राओं को छात्रबृति नहीं मिलेगी और विद्यालयों द्वारा छात्रबृति सरकार को वापस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लेखपालों की लड़ाई सरकार से है तो वह सरकारी कार्य न करें, मगर किसानों व छात्र छात्राओं के कार्य प्रभावित क्यों कर रहे हैं। कहा कि किसान गन्ना मूल्य के लिए भटक रहा है। पंचायत में कमरुद्दीन, सरदूल सिंह चीमा, प्रीतपाल सिंह, जागीर सिंह, लाल मोहम्मद, लियाकत, सूरजपाल, गुरप्रीत सिंह अटवाल, हरभजन सिंह पन्नू आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें