फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एचपी नेवल यूनिट एनसीसी की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया। सात लड़कियों, तीन लड़कों और 5 स्टाफ सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। यूनिट की कमान अधिकारी मोनिका शर्मा ने बताया कि रक्तदान एक महादान है और नेवल यूनिट के सदस्यों ने सामाजिक कार्यों के साथ-साथ रक्तदान करने का भी निर्णय लिया। इस कैंप का आयोजन एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शिविर में सोनम शर्मा, पूजा, शिवानी, नीरज, अंजली, दीपा, मोनिका, वीरेंद्र, विशाल, अरुण, अलकेश दिवेदी, अमित नेगी, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र, मनीष नेगी ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें