बिलासपुर। जिला मार्केटिंग कमेटी एवं कृषि उपज मंडी समिति के चुनाव में हंसराज ठाकुर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। नौ सदस्यीय समिति ने हंसराज ठाकुर को अध्यक्ष पद के लिए चुनकर जहां युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी, वहीं एकजुट होकर किसानों की बेहतरी के लिए सार्थक कार्य करने का संदेश दिया। हंसराज ठाकुर ने बताया कि किसानों की पैदावार को उचित मूल्य दिलाने की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। ताकि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त हो सके। शून्य लागत प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों से अवगत करवाकर किसानों की आय दोगुना करने की योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। किसानों-बागवानों की आशाओं को पूरा करने के लिए सदैव प्रत्यनशील रहेंगे। मार्केटिंग कमेटी के नए काउंटर खुलवाने के प्रयास किए जाएंग। ताकि घरद्वार के समीप उनकी उपज की बिक्री के लिए मार्केट उपलब्ध मिल सके। इस मौके पर विधायक सदर सुभाष ठाकुर, विधायक घुमारवीं राजेंद्र गर्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गौतम, पूर्व विधायक नयना देवी जी एवं पार्टी प्रवक्ता रणधीर शर्मा, कृषि उपज मंडी समिति सदस्य राजेश ठाकुर, बाल कृष्ण ठाकुर, पंकज शर्मा, किशोरी लाल शर्मा, कैप्टन जींदू राम, सुभाष मन्हास, हरदयाल सिंह, प्रकाश चंद ठाकुर, नरेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व राष्ट्र कार्यकारिणी किसान मोर्चा सदस्य रोशन ठाकुर, युवा मोर्चा जिला सचिव राकेश ठाकुर, युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता विकास भारद्वाज, हर्ष मेहता, पवन ठाकुर मौजूद रहे।