घुमारवीं (बिलासपुर)। रैन बसेरा भवन में वीरवार को भाजपा समर्थित चार मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने मनोनीत पार्षदों कर्मचंद चंदेल, शिव कुमार, सुमेश चड्डा, अनीता शर्मा को शपथ दिलाई। इस मौके पर स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में जल्द कम वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जाएगा।