गायब नाबालिग घर लौटी
बिलासपुर। सदर उपमंडल के माकड़ी मारकंड क्षेत्र से एक नाबालिग 9 मई को अचानक गायब हुई और फिर दस मई को वापस लौट भी आई। नाबालिग की माता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि नाबालिग मिल चुकी है। उसके और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस पता लगा रही है कि घर से गायब होने के दौरान नाबालिग कहां थी।