बिलासपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2017 के लिए दानिश राणा को जिला बिलासपुर के चारों निर्वाचन क्षेत्रों झंडूता, घुमारवीं, बिलासपुर और श्री नयनादेेवी जी के लिए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार और आम जनता द्वारा कोई भी सुझाव एवं आपत्ति पुलिस पर्यवेक्षक को दर्ज करवानी हो तो मोबाइल नंबर 89889.52470 या दूरभाष नंबर 01902-222064, फैक्स नंबर 01902- 222604 पर संपर्क कर सकते हैं।