फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को तमाम व्यापारी नगर कार्यालय पर एकत्र हुए। व्यापारियों ने नगर के बाजारों का भ्रमण कर बाजार बंद का जायजा लिया और कुछ खुली दुकानों को बंद करा दिया। इसके बाद कार्यालय पर हुई गोष्ष्ठी में प्रदेश मंत्री घन्नूमल बंसल, नगर अध्यक्ष हरबंश सिंह तनेजा, राईस मिलर्स एसोसिएशन के रीजनल चेयरमैन विपिन कुमार पप्पी, तराई खाद्य व्यापार संगठन के चेयरमैन सुनील गुप्ता, बीज उत्पादक संघ के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल चौबे आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद सभी व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी दुर्गाशंकर गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में जीएसटी में दो दरें रखने, जीएसटी का जुर्माना दस हजार से अधिक नहीं करने, सजा का प्रावधान खत्म करने, पंजीकृत व्यापारियों का दुघर्टना बीमा योजना दस लाख करने आदि मांगे मुख्य थीं। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन को लेकर प्रशासन गंभीर है। ज्ञापन देने वालों में सुदर्शन मदान, रवि गोयल, तिलकराज जैन, शिवदेव शौरी, जयदीप गुप्ता, तरुण अग्रवाल, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें