बिलासपुर। भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मोहल्ला कायस्थान के काली माता मंदिर में शनिवार की रात श्री कृष्ण का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी संरक्षक संतोष शर्मा के पुत्र प्रवीन शर्मा व पुजारी बैद्य प्रमोद शंकर पांडेय ने भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिर के कपाट रात्रि आठ बजे जैसे ही खोले गए कि भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के अंदर घुस गए। आकर्षक ढंग से सजाई देवी देवताओं की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रुद्रपुर से आए कलाकारों ने कार्यक्रम पेश कर सभी को विभोर कर दिया। भजन कीर्तन पर बाल कलाकारों ने नृतय करके सभी दर्शकों को विभोर कर दिया। व्यवस्था में प्रवीन शर्मा, सुरेश शर्मा, गुरुदत्त भारद्वाज, उषा भारद्वाज, महेश शर्मा, बैद्य प्रमोद शंकर पांड, राहुल गुप्ता, सचिन गुप्ता, भानु शंकर पांडेय, हरीश गुप्ता, शम्मी शर्मा, राधिका शर्मा, नितांत शर्मा, बल्ले, बैष्ण्वी शर्मा आदि मुख्य थे। देर रात कार्यक्रम संपन्न हुआ।