बिलासपुर। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्य समिति व पेंशन बहाली मंच की संयुक्त बैठक में बक्ताओं ने नौ अगस्त को रामपुर मुख्यालय पहुंचने का निर्णय लिया। बैठक में ब्लाकाध्यक्ष सुभाष चंद्र राठौर, बबीता सिंह, विनोद सक्सेना, प्रेमशंकर दिवाकर, अमित चौहान, सलीम अहमद, हरिराम दिवाकर, विजय शर्मा, प्रगति तोमर, गनेशी लाल गंगवार, उमेश चंद्र राठौर, प्रदीप सिंह, तारिक परवेज आदि ने भाग लिया।