बिलासपुर (रामपुर)। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाकाध्यक्ष सुभाष चंद्र राठौर ने खंड शिक्षा अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि तहसील क्षेत्र में तमाम विद्यालय गैर मान्यता के चल रहे हैं। उनका आरोप है कि उक्त विद्यालय प्रबंधक शिक्षा के माहौल को खराब कर रहे हैं, जिसके कारण परीषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ नहीं पा रही है। अवैध विद्यालयों पर रोक लगाने की मांग पहले से ही मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति करती आ रही है, मगर आज तक कोई कार्वाई नहीं हुई है। उन्होंने ऐसे विद्यालयों को बंद कराकर प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हे।