बिलासपुर। जिले में वीरवार को कोरोना के 19 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब कुल सक्रिय मामले 327 हो गए हैं। संक्रमितों को अब नियमानुसार होम और संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है। वीरवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 365 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, आईजीएमसी भेजे गए 228 सैंपल में से 7 संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि यूको बैंक झंडूता से 30, 32 वर्षीय कर्मचारी, नसवाल से 40 वर्षीय व्यक्ति, रछेड़ा से 44 वर्षीय व्यक्ति, रेलवे प्रोजेक्ट कुंगवाल से 21 वर्षीय महिला, बरनु से 28 वर्षीय व्यक्ति, री से 49 वर्षीय व्यक्ति, निमवाल से वर्षीय व्यक्ति, घवांडल से 30 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, स्वाणा नकराणा से 33 वर्षीय व्यक्ति, मोती से 50 वर्षीय व्यक्ति, पंजगाईं से 50, 44, रडोह से 47, पडय़ालग गाहर से 58 वर्षीय व्यक्ति सहित रोहिण से 10 वर्षीय बच्चा भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा रोहिण से ही 26 और 34 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कहा कि सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।