फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में कोरोना के 19 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है। शुक्रवार को 19 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 77 पहुंच गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देख स्वास्थ्य विभाग ने भी सैंपलिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आरटीपीसी और रैपिड एंटीजन के माध्यम से 193 सैंपलों की जांच की, जिनमें से 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं दो मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। 77 मरीजों में से 75 को होम आइसोलेशन में रखा गया है जबकि दो मरीजों को जिला अस्पताल में कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। होम आइसोलेशन में रखे मरीजों को दवाइयां दी गई हैं। साथ उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक के संपर्क में रहने की हिदायत दी गई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि 19 नए मामले पॉजिटिव आए हैं। खंड स्वास्थ्य अधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराएं और खुद को आइसोलेट कर लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें