डिग्री कॉलेज कंडाघाट में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत कॉलेज प्रबंधक
वार्षिक समारोह में मिला सम्मान, छात्रों ने पेश किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुख्यातिथि ने महाविद्यालय के न्यूज लेटर मैगजीन का किया विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। डिग्री कॉलेज कंडाघाट में शिक्षा सत्र 2025-26 का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मानव संसाधन प्रबंधक शिवालिक बायमेटल कंट्रोल लिमिटेड सोलन राजीव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता काॅलेज प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया ने की। इस दौरान प्राचार्य ने सत्र 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मुख्यातिथि ने महाविद्यालय के न्यूज लेटर मैगजीन का विमोचन भी किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 182 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए मुख्यातिथि ने उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया और पूरे माहौल को उत्साह, उमंग एवं आनंद से भर दिया। इस अवसर पर अभिभावक-शिक्षक संघ के पदाधिकारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट के प्राचार्य कुलदीप सूर्या,महाविद्यालय के शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।