फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंजाब के व्यक्ति से 182 ग्राम भुक्की बरामद

Fri, 08 Mar 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोट कहलूर थाना पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति से 182 ग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद की है। जानकारी के अनुसार, कोट कहलूर पुलिस की टीम शुक्रवार को पंजाब के साथ लगते दबट में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा। पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। जांच के दौरान उसके पास पॉलिथीन के बैग में 182 ग्राम भुक्की बरामद की। आरोपी की पहचान पंजाब के जिला रोपड के नूरपुर बेदी के गांव रुडेमाजरा निवासी राधे श्याम के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें