फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार की चपेट में आने से बालक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप फिर से बढने लगा है। बुखार की चपेट में आने से एक किसान के छह वर्षीय पुत्र की बीती रात मौत हो गई।क्षेत्र के ग्राम महेशपुरा निवासी रईस अहमद खेती किसानी के साथ ही मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। परिजनों के मुताबिक, रईस के पुत्र शादाब छह वर्ष को चार दिन पूर्व बुखार आ गया था। इसके बाद परिजनों ने गांव व नगर के अस्पताल में उपचार भी कराया, मगर उसकी सेहत में कोई लाभ नहीं हुआ। सोमवार की रात अचानक बालक की हालत और अधिक खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिजन उसे कहीं अस्पताल ले जाते कि उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने मंगलवार को उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया। मनकरा किसान सेवा सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन अबुल कलाम ने बताया कि बालक का दफन कर दिया गया है और उसे कई दिनों से बुखार था। जबकि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा दीपक कुमार ने घटना के प्रति अनिभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें