जिले में डेंगू के 23 नए मामले दर्ज
बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र सिंह ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को डेंगू के 23 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 4 मामले बिलासपुर शहर से, 13 मामले मार्कंडेय से और 5 मामले झंडूता से और 1 मामला घुमारवीं से दर्ज किया गया। डेंगू से पीड़ित 122 रोगियों का इलाज चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित 5 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं, शेष 117 रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा।