फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। सातवें दिन लुहारवीं पंचायत के पूर्व बीडीसी सदस्य सुरेंद्र गोल्डी और मनोज धीमान अनशन पर बैठे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा प्रदेश में सत्ता में आई है तब से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में दीपक जलाकर रोष प्रकट किया। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द ही सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी विधायक और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें