फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरोयम अनुसार करवाए जाएंगे चुनाव: भूरी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नियम अनुसार करवाए जाएंगे चुनाव : भूरी सिंह
विज्ञापन

शरारती तत्व कर रहे संघ को तोड़ने का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन शिक्षा विभाग के जिला प्रधान भूरी सिंह ठाकुर ने अंशकालीन जलवाहकों, दैनिक वेतन भोगी और नियमित कर्मचारियों को कुछ एक स्वयं-भू नेताओं से सावधान रहने को कहा है। प्रधान का कहना है कि ये नेता अपने हित के लिए चुनाव कर रहे हैं, जिनका वह विरोध करतेे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नियमों के अनुसार होने चाहिए। शरारती तत्व अपने पांव पर स्वयं कुल्हाड़ी मार रहे हैं। प्रधान का कहना है कि जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन जिला और प्रदेश में पिछले कई वर्षों से सभी प्रकार के कर्मचारियों के हित में कार्य कर रहा है। संगठन अब तक जिला प्रशासन शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री से मिलकर इनकी मांगों को पूरा कर रहा है, लेकिन कुछ स्वार्थी तत्व भोले-भाले कर्मचारियों को बदलकर संगठन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ये शरारती तत्व पार्टटाइम दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बनी वरिष्ठ सूची पर फेरबदल कर रहे हैं। भूरी सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया जल्द की जाएगी और नियमित अनुसार चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें