फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयना देवी में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नयना देवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया है। यह महोत्सव 10 दिन तक चलेगा। इस उपलक्ष्य पर मंदिर में पुजारियों की ओर से जप किया जा रहा है। वहीं शिव महापुराण की कथा भी की जाएगी। शाम के समय हर रोज भजन संध्या का आयोजन होगा। यह धार्मिक आयोजन 15 फरवरी तक चलेगा। शिवरात्रि महोत्सव के चलते पूरा नयनादेवी शहर धार्मिक रंग में रंग गया है। पुजारी आनंद गोपाल शर्मा और चंडी शर्मा ने बताया कि शिव महापुराण की कथा हरिद्वार ऋषिकेश से आए पंडित सुशील कुमार करेंगे। महाशिवरात्रि के अगले दिन पूर्ण आहुति डाली जाएगी और भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें