बिलासपुर। सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार सुबह करीब आठ बजे धौलरा मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। जयराम ठाकुर सुबह करीब 8:45 बजे धौलरा मंदिर पहुंचे। सीएम इससे पहले अपने कुछ लोगों के साथ बिलासपुर स्थित संघ कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने काफी देर तक कई मुद्दों पर बातचीत की। सीएम जयराम ठाकुर के साथ त्रिलोक जंबाल और महेंद्र धर्माणी थे। सीएम संघ कार्यालय के लिए निजी वाहन में गए थे। बताया जा रहा है कि यहां प्रांत कार्यवाह के साथ करीब आधा घंटे तक चर्चा की। इसके बाद सीएम फिर सर्किट हाउस पहुंचे और विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।