फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे दिखाकर भाग गए बकरा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बाइक सवार दो लोगों ने रास्ते में बंधा एक बकरा चुरा लिया। लोगों द्वारा पीछा करने पर बाइक सवार लोग बकरे को रास्ते में छोड़कर लोगों को तमंचे दिखाते हुए भाग गए। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी नरेंद्र कुमार चंद्रबंशी ने अपनने बकरे को घर के बाहर रास्ते किनारे बांध दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवारक ी सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार दो लोगों ने बकरें को चुराकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने देख लिया और शोर मचा दिया। शोर मचाने पर लोगों ने जब बाइक सवारों का पीछा किया तो वह बकरे को एक स्थान पर फेंकर भागने लगे। लोगों ने जब उनका पीछा किया तो दोनों ने तमंचे तान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें