बिलासपुर। जिला में रविवार को कोरोना संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं। जिसके चलते अब जिला में कोरोना के 351 एक्टिव मामले हो गए हैं। वहीं रविवार को 114 लोगों ने कोरोना को मात दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से 185 सैंपल लिए गए, जिनमें 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें कंदरौर से 85 वर्षीय, बेहरन से 40, तीन वर्षीय, मयोथ से 60 वर्षीय, जोल से 36 वर्षीय, पराहु से 70 वर्षीय, बदर से 55 वर्षीय, भंजवाणी से 21 वर्षीय, गंगलोह से 26, 14, 55 वर्षीय, मझवाण से 18, 47, 26 वर्षीय, टकरेड़ा से 70, 54 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।