झंडूता स्कूल में ली लोकतंत्र को मजबूत बनाने की शपथ
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. रमेश मिन्हास ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों और अध्यापकों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने की शपथ ली। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया।