फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली कीटनाशकों की बिक्री पर पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत बृहस्पतिवार को तहसील में हुई। पंचायत में तहसील अध्यक्ष इरफान हसन ने कहा कि धान की खरीद स्वामीनाथन आयोग द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर की जानी चाहिए। उन्हेांने कहा कि बिजली विभाग किसानों का खुला शोषण कर रहा है, जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। ब्लाक महासचिव नृपजीत सिंह ने कहा कि सरकार व प्रशासन किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। बिना रजिस्ट्रेशन के दुकानदार क्षेत्र में नकली कीटनाशक की बिक्री करके किसानों का शोषण कर रहे हैं। जिसके कारण किसान परेशान हैं। इसके बाद किसानों ने एसडीएम डीएस गुप्ता को ज्ञापन देकर क्षेत्र में बिक रही नकली कीटनाशक पर रोक लगाने व दोषी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में लखविंद्र सिंह, निरंजन सिंह, मुसर्रफ मियां, गुरदीप सिंह, मंजीत सिंह, बलराज सिंह, जागीर सिंह, हाजी नत्थू, सुरेंद्र सिंह, बसीम अली, इमरान अली, फैयाज अली, गुलबेज मियां, अफजाल राना आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें