श्री नयनादेवी जी के मजारी में ड्रम में भरी लाहन को नष्ट करती आबकारी विभाग और पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने वीरवार को कोट थाना क्षेत्र के तहत मजारी के जंगल में आठ ड्रमों से 1600 लीटर लाहन बरामद की है। इनमें से आठ ड्रम जमीन में दबाकर रखे गए थे। हालांकि मौके पर कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।
जानकारी के अनुसार आबकारी एवं कराधान विभाग को सूचना मिली थी कि मजारी के जंगल में अवैध रूप से लाहन (कच्ची शराब) बनाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर वीरवार सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाशी के दौरान टीम को लाहन से भरे तीन ड्रम मिले। इनमें 600 लीटर लाहन थी, जिसे नष्ट कर दिया गया। चूंकि सूचना के अनुसार लाहन की मात्रा अधिक हो सकती थी, लिहाजा जंगल को बेहद बारीकी से खंगाला गया। काफी जद्दोजहद के बाद जमीन में दबाकर रखे गए पांच और ड्रम बरामद हुए। उनमें 1000 लीटर लाहन मिला, जो नष्ट कर दिया गया। विभाग के उप आयुक्त विनय चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।