बिलासपुर। सिख संगठन उप्र की बैठक शनिवार को ग्राम करतारपुर में हुई। जिसमें संगठन के संरक्षक तेजिंद्र सिंह विर्क ने कहा कि उनका संगठन 30 सितंबर को शाहजहांपुर के खुटार कस्बे में शहीदों को समर्पित उनके जन्मदिन के मौके पर एक विशाल समागम का आयोजन कर रहा है। समागम में पूरे प्रदेश व उत्तराखंड प्रदेश से करीब डेढ लाख सिख समाज के लोग भाग लेंगे। प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह, ऊधम सिंह, अशफाक उल्ला खान, करतार सिंह के उत्तराधिकारी भी समगम में भाग लेंगे। सचिव वीर सिंह विर्क ने कहा कि सभी लोग भारी तादात में 30 सितंबर को सुबह दस बजे समागम में पहुंचें। इससे पूर्व सभी ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। बैठक में गुरलाल, पाल सिंह, अजय पाल सिंह, अजमेर सिंह, करनैल सिंह, वीर सिंह, बल्देव सिंह, कुलविंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।