फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चलेगा पालिथीन के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगरपालिका परिषद व केमरी नगर पंचायत के द्वारा सोमवार से नगर में प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद बिक रही पालिथीन के खिलाफ कार्रवाई व जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि आज रविवार का अवकाश था, इसलिए पालिथीन के खिलाफ कोई अभियान नहीं चल सका है। नगरपालिका परिषद व केमरी नगर पंचायत के ईओ को निर्देश दिया गया है कि वह नगर में पालिथीन से होने वाले दुष्परिणामों से जागरुकता अभियान के तहत प्रचार प्रसार कराएं, ताकि लेाग पालिथीन के दुष्प्रभावों को समझ सकें। एसडीएम ने कहा कि जागरुकता अभियान के दौरान ही पालिथीन की बिक्री व प्रयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में भी जागरूकता व कार्रवाई का का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें