गेहूं के खेत में मिली युवक की लाश
बिलासपुर/खजुरिया (रामपुर)।
खजुरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़ी गली लाश मिली है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खाता के लोगों ने बीती रात खजुरीिया पुलिस को सूचना दी कि खाता-बिजली फार्म रोड पर एक गेहूं के खेत में करीब 45 वर्षीय एक सुवक की लाश पड़ी है। सूचना पर खजुरिया थाना प्रभारी बीके मिश्रा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक ।की शिनाख्त कराई, मगर कोई भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस के मुताबिक, मृतक पेंट शर्ट पहने हैं। मजदूर टाइप का लगता है। संभावना है कि खेत में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया होगा। लाश पूरी तरह से सड़ गल चुकी थी। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का मानना है कि वर्तमान में क्षेत्र में गेहूं की कटाई चल रही है। कोई लेबर का व्यक्त िगेहूं की कटाई करने के लिए आया होगा।