भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी के एनएसएस स्वयंसेवियों ने भराड़ी थाना में पुलिस की कार्यप्रणाली जानी। बच्चों ने जाना कि किस प्रकार पुलिस समाज मे फैली बुराइयों को खत्म कर आम नागरिक की सुरक्षा के लिए काम करती है। भराड़ी थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने बच्चों को नशे से दूर रहने व समाज मे फैली बुराइयों को खत्म करने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। इस दौरान वच्चों को साइबर क्राइम के बारे में भी बताया गया।