फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलोल में एनएसएस शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोल में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 57 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष मदनलाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से बच्चों में समाजसेवा की भावना, आपसी भाईचारा, सहयोग और नेतृत्व की भावना के विकास के अलावा बच्चों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों के माध्यम से जनता को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण सहित हर क्षेत्र में जागरूक किया जा सकता है। बच्चों से समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी रणजीत सिंह ने कहा कि शिविर के माध्यम से श्रमदान, चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी स्वयंसेवियों को प्रदान की जाएगी। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी रणजीत शर्मा, कार्यकारी प्रधानाचार्य मदनलाल, प्रवक्ता देशराज शर्मा, सुरजीत चंदेल, गणेश दत्त, संजीव कुमार, पम्मी, विनोद कुमार और निशा ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें