फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ट्रायल में 150 लड़कियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशभर से पहुंचीं प्रतिभागी, विशेषज्ञ कोचों ने फिटनेस और तकनीकी कौशल के आधार पर परखा प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर में प्रवेश के लिए आयोजित दो दिवसीय ट्रायल के दूसरे दिन शुक्रवार को लड़कियों के ट्रायल संपन्न हुए। जिला खेल अधिकारी उत्तम दौड़ ने बताया कि एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और जूडो के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 150 लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया विशेषज्ञ कोचों और खेल विभाग के अधिकारियों की निगरानी में निर्धारित मानकों के अनुसार आयोजित की गई। इस दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी कौशल और प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया गया, जिसके आधार पर चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से खेल छात्रावास में रहने और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं केंद्र सरकार की ओर से खेलो इंडिया योजना के तहत प्रतिवर्ष ट्रैकसूट, खेल किट और आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया के लिए अनुभवी कोचों की टीम तैनात की गई है। बॉक्सिंग के लिए हिमाचल के वरिष्ठ कोच नरेश, एथलेटिक्स के लिए वरिष्ठ कोच गोपाल और जूडो के लिए पंजाब से साई के पूर्व कोच चयन प्रक्रिया में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और बेहतर खेल सुविधाओं से हिमाचल के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें