फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से शराब की 144 बोतल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वारघाट थाना पुलिस ने कई किलोमीटर पीछा कर पकड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट थाना पुलिस ने एक कार से अंग्रेजी शराब की 144 बोतल बरामद की हैं। कार चालक ने नाकाबंदी तोड़ कर भागने की कोशिश भी की, लेकिन कई किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने कार को रुकवा लिया। चालक के खिलाफ हिमाचल आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने शुक्रवार रात को फोरलेन पर मैहला के पास नाकाबंदी की थी। इसी बीच कैचीमोड़ की ओर से आ रही एक कार को रुकने का ईशारा किया, लेकिन चालक कार को भगा ले गया। पुलिस ने गाड़ी से पीछा शुरू किया और ऋषिकेश के पास कार को रुकवा लिया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 12 पेटियां बरामद हुईं, जिसमें 144 अंग्रेजी शराब की बोतल पाई गई। आरोपी की पहचान शशि निवासी घुमारवीं के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें