फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलवाटखोरी रोकने को किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भाकियू के तमाम कार्यकर्ता शनिवार को ब्लाक महासचिव नृपजीत सिंह कुनर के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। उन्होंने मिलावटखोरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि बाजार में हर वस्तु मिलावट के साथ बेची जा रही है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव किसानों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार कुंदन सिंह टोलिया को सौंपा। ज्ञापन में मिलावटी वस्तुओं पर रोक लगाने, बिजली कर्मियों द्वारा किसानों का उत्पीडन बंद कराने, बिना लाइसेंस बेंची जा रही नकली कीटनाशकों पर रोक लगाने, होटलों से बाल श्रमिकों को मुक्त कराने, खराब फसलों का मुआवजा दिलाने आदि मांगें मुख्य थीं। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक महासचिव के साथ बलराज सिंह, जमाले अहमद, जैनब, अजीज अहमद, जुल्फिकार अली मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें