फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, महिला उत्पीड़क से आम जनता है त्रस्त: ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
कहा-महंगाई और महिला उत्पीड़न से आम जनता है त्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। महंगाई और महिला उत्पीड़न एवं महिला शक्ति के अपमान को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश चंदेल की अध्यक्षता में रैली निकालकर एसडीएम झंडूता के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह झंडूता से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाल कर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली में पूर्व विधायक एवं उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी डॉ. वीरू राम किशोर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर वीरू राम किशोर ने कहा कि महंगाई को कम करने, डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने, भारत के प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख डालने, प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार अपना कोई भी वायदा पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि आज डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। रेल बस किराया बिजली की दरें दोगुना से ज्यादा बढ़ा दी गई हैं। जीएसटी की मार से देश के सभी व्यापारी प्रभावित हुए हैं। नोटबंदी से आम आदमी की जेब खाली हो गई है लेकिन इसके बाद भी सरकार को आम जनता की कोई चिंता नहीं है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश चंदेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार फेल हो चुकी है। इस सरकार में चोरी, डकैती, मर्डर, रेप होना आम बात हो गई है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। रैली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणबीर सिंह रानू, प्रेस सचिव गुरदास सुमन, पूर्व अध्यक्ष पृथ्वी चंद धीमान, प्रेमलाल नड्डा, विजय कौशल, मधु चंदेल, सुखराज, श्याम सिंह, सतीश, गौतम, सीताराम नेगी, राजेंद्र कुमार, चैन सिंह, दिलीप सिंह, सुधीर, सुमन, मुनीम, रघुवीर, परमार, प्रताप ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें