फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयना देवी मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
नयनादेवी मॉडर्न स्कूल के मेधावी नवाजे
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जमाया रंग
अमर उजाला ब्यूरो
नयना देवी (बिलासपुर)।
नयनादेवी मॉडर्न पब्लिक स्कूल का पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं, साल भर विभिन्न गतिविधियों में मेधावी रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरोत्तम दत्त शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ आचार्य डॉ. वृहस्पति मिश्रा सहित नगर परिषद के उपप्रधान दीपक शर्मा, नयना देवी समाजी संस्था के प्रधान यंलेंद्र कुमार, पार्षद नीरज कुमार, सुदर्शना शर्मा तथा प्रकाशो देवी मौजूद रहे। स्कूल के संस्थापक मुकेश गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य रामलाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि को स्कूल प्रबंधन समिति ने माता की चुनरी तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंगारंग कार्यक्रम में अवंतिका ने रात दी गेड़ी रिस्क दी..., प्रथम गौतम द्वारा टाइम टेबल चस्क द्वारा लाके तिन पैग...पर शानदार डांस पेश किया। वहीं, पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने इती सी हंसी इती सी खुशी... पर सामूहिक डांस पेश किया। इसके अलावा बच्चों ने डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा....पर देश भक्ति गीत पेश किया। छात्राओं ने मेरा देश रंगीला...पर प्रस्तुति देकर वाह वाही लूटी। इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ. नरोत्तम दत्त शर्मा ने कहा कि स्कूल में ऐसे आयोजन बच्चों के लिए वरदान साबित होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी बच्चों को तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को इनाम बांटे। अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 रुपये दिए। स्कूल में गरीब आईआरडीपी के बच्चों को निशुल्क किताबें देने की घोषणा की। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने 5100 तथा समाजी संस्था के प्रधान यंलेंद्र कुमार ने 2100 तथा केहर सिंह ने 1100 बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के लिए दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें