फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगराना गांव में लगेगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ने ग्राम पंचायत रानी कोटला के संगराना और बल्हवाणा लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधी शिकायतें सुनी और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। इसके साथ ही जिनका मौके पर समाधान नहीं हो सका उन्हें शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संगराना गांव में कम वोल्टेज की समस्या को देखते हुए गांव के लिए 25 केवी का ट्रांसफार्मर स्वीकृत करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। 25 केवी के तीन टांसफार्मर डाबर, निचली सांई और फकरीड़ा गांवों में स्थापित किए जा चुके हैं। इसी प्रकार डढोग-2 सब स्टेशन को 100 केवी से बढ़ाकर 250 केवी कर दिया गया है। इस क्षेत्र में जिन छूटे हुए घरों और पालगंरियों को पेयजल सुविधा अभी उपलब्ध नहीं हुई है उनके लिए पेयजल सप्लाई लाइने बिछाने के टेंडर किए गए हैं। आईपीएच विभाग के अधिकारियों को पहलवाना गांव के लिए डेढ़ इंच की पाइपें बिछाने और डाढस गांव में पेयजल सुविधा से वंचित घरों को शीघ्र नल लगाकर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के दिशा-निर्देश भी दिए। लैंड मोडगेज बैंक निदेशक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल ठाकुर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान, पूर्व बीडीसी सदस्य रतन लाल, पूर्व प्रधान मनोहर लाल चौहान, उपप्रधान पंचायत डोबा मोहेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य सोनू, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सदाराम, रमेश चंद, रतन लाल, सुमन कुमार, जेई लोनिवि अनिल चंदेल, जेई आईपीएच अरविंद शर्मा, जेई विद्युत बोर्ड के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में समस्याओं के निदान के लिए ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें