फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पीएमश्री स्कूलों के 14 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ और अयोध्या में ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक स्थलों का करेंगे भ्रमण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएमश्री योजना के तहत जिले के पीएम श्री विद्यालयों से चयनित 14 विद्यार्थी तीन दिवसीय शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण पर लखनऊ और अयोध्या गए हैं। भ्रमण के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षा में मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया है। विद्यार्थियों के साथ एस्कॉर्ट अध्यापक कुलदीप धीमान और माया देवी भी रवाना हुए हैं। 11 सितंबर को चंडीगढ़ से उड़ान भरने के बाद विद्यार्थी लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान का भ्रमण किया और विभिन्न वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद विद्यार्थी लखनऊ क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने विज्ञान और गणित से जुड़े विभिन्न नमूने तथा ऐतिहासिक स्थलों से संबंधित प्रदर्शनियां देखीं। शाम को विद्यार्थी अयोध्या पहुंचे। 12 सितंबर की सुबह उन्होंने श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर श्री राम मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और अयोध्या के ऐतिहासिक महत्व को नजदीक से जाना। उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता बिलासपुर निशा गुप्ता ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करते हैं। इससे वन्यजीव संरक्षण, विज्ञान, गणित, इतिहास और भारतीय संस्कृति से संबंधित जानकारी को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें