शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई ने गश्त के दौरान अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों से शराब की 14 बोतल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार तलाई पुलिस को सूचना मिली कि भगतपुर गांव में दीप कुमार अपनी पशुशाला में शराब रख कर लोगों को बेच रहा है। पुलिस ने उस पशुशाला में छापेमारी की तो छह बोतल देसी शराब की बरामद हुई। दूसरे मामले में पुलिस की एक टीम बरड़ गांव में गश्त पर थी। तभी सुन्हाणी की तरफ से एक व्यक्ति पैदल एक बैग उठाए आ रहा था। पुलिस ने उसे रोक कर बैग की तलाशी ली। बैग से आठ देसी शराब की बोतलें बरामद हुई। आरोपी की पहचान तुलसी राम, निवासी गांव बरड़, डाकघर सुन्हाणी, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामलों की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।