फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की झांकी ने सभी को किया आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। महापर्व पयूर्षण के मौके पर दिगंबर जैन समाज ने नगर में भगवान महावीर जी की विशाल रथ यात्रा निकाली। इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ झांकी ने नागरिकों का मन मोह लिया। रथयात्रा का श्रद्धालुुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भगवान महावीर क्षीर सागर से लाए गए जल के 1008 कलशों से जलाभिषेक भी किया गया। रथयात्रा गुरुवार को मोहल्ला साहूकारा स्थित जैन मदिर से दोपहर 12 बजे शुरू हुई। यात्रा का शुभारंभ समाज आदेश जैन व नरेश जैन ने धामक ध्वज दिखाकर किया। यात्रा में सबसे आगे समाज का बैनर था व घोड़ों पर सवार बच्चे ध्वज लिए चल रहे थे। रथों पर दंपती सवार थे और मेरु पर्वत पर भगवान महावीर का जन्माभिषेक, पालने में भगवान महावीर, मुनि आहारचर्या, लालच बुरी बला है आदि सुसज्जित झांकियां सभी का मन मोह रहीं थी। मधुर धुन बजाता बैंड चल रहा था। रथ पर खबासी गौरव जैन, चारों दिशाओं में सौधर्म इंद्रों के रुप में प्रासुक जैन, संजीव जैन, विपुल जैन, अनंत जैन चंबर ढुला रहे थे। आदित्य जैन कुबैर व अक्षत जैन रथ के सारथी थे। क्षीर सागर से लाए गए जल को लेकर प्रिया जैन अपने सिर पर रखकर चल रहीं थी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर माठखेड़ा रोड स्थित भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अस्पताल परिसर में भगवान महावीर की प्रतिमा का 1008 कलशों से जलाभिषेक किया गया। लौंग की जयमाला की बोली हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। श्रद्धालुओं को समाज द्वारा सम्मानित किया गया। यात्रा में कस्तूर चंद्र जैन, सुधा जैन, नरेश जैन, आदेश जैन, सुदीप जैन, संदेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें