बिलासपुर। भाकियू अंबाबता की सोमवार को ग्राम अफरनगर में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष मोहम्म्द सलीम वारसी ने कहा कि अधिकारी किसानों का शोषण करने में लगे हैं, मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री बेलगाम अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं कर रहे हैं, जो गंभीर बात है। उन्होंने कि बिजली विभाग के कर्मचारी चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण करने में लगे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ भाकियू आंदोलन छेड़ेगी। पंचाय त में छोटे लाल, भेगराज, प्रेमपाल, सोनू, भगवानदास, ओमकार, हरदीप सिंह, भूपराम, चोखे लाल, रामकिशन, जुनैद पाशा, जुबैर अली आदि मुख्य थे।